नई दिल्ली, अगस्त 6 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में 16 वर्षीया किशोरी से गत वर्ष दुष्कर्म किए जाने के मामले में कोर्ट ने बुधवार को मुकेश राय को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। मामला तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस केस में पुलिस की लापहवाही पर जब तत्कालीन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने संज्ञान लिया उसके बाद कार्रवाई शुरू की गयी है। पिछले वर्ष 31 मई की रात किशोरी को घर से बुलाकर मुकेश ने दुष्कर्म किया था। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट-तीन के न्यायाधीश ने नूर सुल्ताना ने यह सजा सुनाई। इससे पहले पिछले शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। बुधवार को सजा के बिंदू पर सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) राजीव रंजन राजू ने कोर्ट में साक्ष्यों को पे...