सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुलतानपुर, संवाददाता। अखंडनगर विकास क्षेत्र के गिधौना राहुलनगर मार्ग की हालत निर्माण के दो वर्ष भीतर ही खराब होने लगी है। चार किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से कई परिषदीय विद्यालय जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से विद्यालय आते-जाते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण उन्हें जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते गारंटी अवधि में ही सड़क खराब हो गई।यह सड़क अखण्डनगर कादीपुर मार्ग हलियापुर बेलवाई मार्ग को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क ...