बांका, अक्टूबर 12 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के बिरनौधा पंचायत स्थित गिधौड़ा गांव के एक बालक की गंगटी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक शुभम कुमार (12) उक्त गांव के कारेलाल पासवान का पुत्र था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम चार बजे पुत्र अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था। वहीं शाम ढलने पर जब घर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन करना शुरू कर दिया। वहीं शुभम के अन्य साथियों से भी पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों को रातभर किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। वहीं शनिवार की सुबह होते ही खेल मैदान, नदी - पोखर सहित अन्य जगहों पर ग्रामीणों के साथ काफी तलाशी किया। जिसमें 10 बजे गंगटी नदी के खुनिया बांध के समीप पानी में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। नदी में शव की सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रा...