जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। ठाकुर अनुकूलचंद्र जयंती को लेकर गिधनी स्टेशन पर टाटा-हावड़ा मार्ग के तीन जोड़ी ट्रेनों को 12, 13 व 15 अप्रैल को अप-डाउन में ठहराव मिला है, जिससे विभिन्न राज्य से आने वाले हजारो श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत हो। रेलवे जोन से जारी आदेश के तहत टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस एवं रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन दिन गिधनी स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...