गिद्ध संरक्षण से ही पर्यावरण का संतुलन संभव
बस्ती, सितम्बर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर संत रविदास वन विहार में वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गिद्ध संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में गिद्धों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शकील अहमद ने कहा कि गिद्ध प्रकृति के महत्वपूर्ण 'सफाई कर्मी' हैं। ये मृत जीवों को शीघ्र नष्ट कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ ही संक्रमण और बीमारियों के प्रसार को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गिद्धों की संख्या में कमी जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने यह भी पढ़ें- गिद्ध संरक्षण को लेकर दुधवा में चला जागरूकता अभियान गिद्धों के प्राकृतिक आवास, सुरक्षित भोजन और अनुकूल पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.