बरेली, सितम्बर 5 -- बरेली। वन एवं वन्यजीव प्रभाग की ओर से शनिवार को विश्व गिद्ध दिवस पर जिले की विभिन्न रेंजों में कार्यक्रम हुए। बहेड़ी के गॉडविन पब्लिक स्कूल में 10 पौधे रोपे गए। चित्रकला प्रतियोगिता व गोष्ठी में गिद्धों को पर्यावरण का संरक्षक बताया गया। आंवला के शशांक जूनियर हाईस्कूल कुड्डा में पौधारोपण के साथ गिद्ध जागरूकता गोष्ठी हुई। मीरगंज रेंज के फतेहगंज पश्चिमी में विद्यार्थियों ने पौधे लगाए और गिद्धों के महत्व पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। फरीदपुर में एनएच-30 स्थित भूरे खां गौटिया के पास गुरु वाटिका स्थापित की गई। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और एसडीएम विदुषी सिंह ने पौधे लगाए। वन अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...