जमुई, मार्च 3 -- गिद्धौर, निज संवाददाता गिद्धौर सेंट्रल स्कूल एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा सोमवार को विद्यालय परिसर में संस्थापक, निदेशक एवं प्राचार्य स्वर्गीय अमर सिंह के निधन के उपरांत एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। उपस्थित सभी लोगों ने अश्रुपूरित नयनों से स्व. अमर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच संचालन पूर्ववर्ती छात्र व विद्यालय के शिक्षक आकाश आर्यन ने की। कार्यक्त्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण अत्यंत भावुक और श्रद्धामय बना रहा। श्रद्धांजलि सभा में जीसीएस एलुमिनी एसोसिएशन के सदस्य एवं विद्यालय के पूर्व छात्र प्रिंस राज, नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार पासवान,...