जमुई, अप्रैल 24 -- गिद्धौर, निज संवाददाता गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर के निकट अवस्थित श्याम बाबा पार्किंग के निकट एक निजी भवन में क्षत्रिय संघ जमुई द्वारा वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का भव्य रूप में आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के वरीय पदधिकारियों एवं सदस्यों ने समारोह में मुख्य रूप से भाग लिया। कर्यक्त्रम का शुभारम्भ संघ के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित एवं वीर कुंवर सिंह के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रोफेसर किरण देव सिंह द्वारा विजय गीत की प्रस्तुति की गयी। मौके पर क्षत्रिय संघ जमुई अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, उपाध्यक्ष केदार प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकू सिंह, सचिव रंजीत सिंह, संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह द्वारा वीर कुंवर सिंह क...