चतरा, अप्रैल 5 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 24 ग्राम अवैध ब्राउन । शुगर बरामद कर जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना अंतर्गत बीच टोला निवासी बीरेंद्र दांगी अपने घर में अवैध ब्राउन शुगर छिपाकर रखे हुए हैं और उसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीरेंद्र दांगी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.