चतरा, मार्च 31 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर स्थित कस्तूरबा विद्यालय के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया। घायल की पहचान बरियातू गांव निवासी चुनेश्वर भुइयां, पिता अनु भुइयां के रूप में की गई है। चुनेश्वर भुइयां थाना क्षेत्र के बारिसाखी स्थित अपनी बहन के घर गया था। सोमवार की देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें चुनेश्वर पीछे बैठा हुआ था। उधर, सामने से आ रही बाइक उस की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...