गिद्धौर में जमीनी विवाद में दो घायल
जमुई, जुलाई 13 -- गिद्धौर । निज संवाददाता गिद्धौर थाना क्षेत्र की गंगरा पंचायत के तारडीह गांव में रविवार की रात में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक पक्ष की सुनैना देवी ने बताया कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदीप कुमार दास एवं उसके परिजनों ने लाठी डंडे के साथ टांगी, फरसा और रॉड से उन पर तथा उनके पति पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जमीन विवाद में मारपीट में एक घायल जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनैना देवी का कहना है कि इस जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी गिद्धौर थाना में आवेदन दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इधर गिद्धौर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.