जमुई, मार्च 16 -- गिद्धौर, निज संवाददाता सरकार से अपनी मांगों को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट संघ की बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में प्राथमिक विद्यालय, उत्क्त्रमित एवं मध्य विद्यालय में कार्यरत रसोईया ने बैठक में मुख्य रूप से भाग लिया। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने मौके पर उपस्थित रसोईया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हुई महंगाई में रसोईया की जिंदगी वर्तमान सरकार में बद से बदतर है। सरकार से बार बार रसोइया कर्मी अपने मानदेय बढ़ोतरी बकाये मानदेय का भुगतान कराने की मांग कर रहें हैं लेकिन सरकार इन रसोइयों के साथ...