जमुई, फरवरी 11 -- गिद्धौर । निज संवाददाता इन दिनों आये दिन मुख्य राजमार्ग के गिद्धौर बाजार के लार्ड मिंटो टॉवर चौक के निकट राजमार्ग पर बालू लदे ट्रकों एवं बेतरतीब ढंग से यात्री वाहनों के परिचालन से हर रोज यहां भीषण जाम यहां लग रहा। जिससे उक्त सड़क पर अन्य दोपहिया चार पहिया यात्री वाहनों एवं क्षेत्र के राहगीरों को घोर कठिनाई का सामना यहां करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि आये दिन आवागमन के क्त्रम में कुछ देर के लिए यहां कभी न कभी आवगमन ठप्प पड़ जाता है। बालू लदे ट्रकों के बाजार में दिन में भी परिचालन होने से ट्रैफिक जाम रहने के कारण छोटी बड़ी गाड़ियां जाम में बेतरतीब तरीके से फंसी रह जाती हैं। वहीं मंगलवार को जाम के वजह से दो पहिया वाहन चालक एवं राहगीरों को बाजार में खरीददारी को ले तंग गलियों से गुजर अपने गंतव्य स्थान तक पहूंचना पड़ा। बतातें चले ...