जमुई, मई 25 -- गिद्धौर । निज संवाददाता गिद्धौर जमुई झाझा मुख्य राजमार्ग पर लार्ड मिंटो टावर चौक के निकट यात्री वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिए जाने से यहां जाम की समस्या इन दिनों आम हो गयी है। जिसके कारण लोग हर रोज यहां लगने वाले जाम की परेशानी से जूझ रहे हैं। मुख्य राजमार्ग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने को ले इसकी सुधि लेने वाला यहां कोई नही है। आये दिन क्षेत्र के लोगों को हर रोज यहां सड़क पर लगने वाले जाम के कारण आवगमन के क्त्रम में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं बड़े मालवाहक वाहनों के कारण भी जाम लग रही है। इधर क्षेत्र के स्थानीय वाहन चालक, यात्री टेंपो वाहन चालक द्वारा वाहनों को मुख्य सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया जाता है। जिसके कारण मुख्य बाजार के निकट सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है। इधर ...