जमुई, मई 8 -- गिद्धौर । निज संवाददाता थाना क्षेत्र से गिद्धौर पुलिस ने दो जगहो से पांच शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना क्षेत्र के मिंटो टॉवर चौक पर गुरुवार की देर रात्रि शराब पीकर हंगामा करने की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिली। जिसपर कारवाई करते हुए अवर निरीक्षक रंजीत राय द्वारा शराबी राजू मांझी एवं बंटी मांझी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां उनके अल्कोहल की पुष्टि होने पर शराब बंदी एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं कुन्धुर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले गेनाडीह चौक के पास से तीन शराबियों द्वारा नशे में धुत हो हौ हंगामा करने की गुप्त सूचना मिली थी। मामले में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक पंकज कुमार स...