जमुई, मार्च 2 -- गिद्धौर निज संवाददाता। गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड राज्य के देवघर से तस्करी हेतु जमुई ले जाये जा रहे अंग्रेजी शराब के एक खेप को वाहन एवं तस्कर सहित बरामद करने में सफलता हासिल की है। शराब से जुड़े इस बरामदगी मामले में गिद्धौर पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडो के अंग्रेजी शराब को एक टेंपो वाहन से बरामद कर मामले में दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी शराब बरामदगी से जुड़े इस मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि गिद्धौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी आश्रम गंगरा निवासी सूरज कुमार पिता फुदो राम द्वारा झारखंड राज्य के देवघर से भारी मात्रा में टेंपो वाहन से तस्करी हेतु अंग्र...