चतरा, मई 28 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए गिद्धौर थाना परिसर में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू की गई इस जनहितकारी पहल का उद्घाटन थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने किया। थाना प्रभारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। वहीं पीएलवी जितेंद्र दास ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।थाना गेट के समीप लगाए गए शीतल पेयजल केंद्र से राहगीरों, ग्रामीणों एवं थाना आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- जिले में 44 'पेयजल सुविधा केंद्र' का संचालन स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। मौके पर मुंशी संतोष साहू, ...