जमुई, जून 11 -- गिद्धौर । निज संवाददाता क्यूल-झाझा रेलखंड पर गिद्धौर रेलवे स्टेशन अंतर्गत रतनपुर गेनाडीह फाटक के पास गुरुवार की अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी। घटना अप मेन लाइन पर हुई। जिसमें शव कई हिस्सों में कटकर क्षत-विक्षत हो गया। घटना को ले रेल प्रबंधन को सूचना मिलते ही गिद्धौर स्टेशन प्रबंधक ने रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। वहीं गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना कैसे घटी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है।कहते हैं थानाध्यक्षगिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- डीएफसीसीआई रेल लाइन पर अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक पुलिसिया...