जमुई, मई 28 -- गिद्धौर, निज संवाददाता गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर संसारपुर गांव के निकट एक मालवाहक ट्रक वाहन द्वारा एक चालीस वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिये जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान गंगरा पंचायत के तारडीह गांव निवासी बिरजू यादव के रूप में हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है मृतक आइसक्त्रीम बेचने का कार्य करता है। वो अपने गांव तारडीह से झाझा की ओर जा रहा था, कि इसी क्त्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने गिद्धौर की ओर से जाने के क्त्रम में उसे कुचल डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बिरजू की मौत से तारडीह गांव में पसरा मातम वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक वाहन छोड़ फरार हो गया। इधर घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को ग्रामीणों से मिलते ही आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंच थानाध्यक्ष राशि मालिक, अवर न...