जमुई, मार्च 6 -- गिद्धौर, निज संवाददाता स्थानीय बाबा जखराज क्रिकेट मैदान में बीते मंगलवार को आयोजित गिद्धौर चैंपियनशिप ट्रॉफी 2.0 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार साबित हुआ। फाइनल में स्पेस पैंथर क्रिकेट क्लब गिद्धौर और सत्य साईं क्रिकेट क्लब गिद्धौर के बीच 14-14 ओवर का मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतत: स्पेस पैंथर टीम ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच की शुरुआत टॉस से हुई। जिसमें सत्य साईं क्रिकेट क्लब के कप्तान ऋषि कपूर और स्पेस पैंथर के कप्तान सोनू सागर आमने-सामने थे। टॉस जीतकर स्पेस पैंथर के कप्तान सोनू सागर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्य साईं ्त्रिरकेट क्लब की टीम ने तेज शुरुआत करने का प्रयास...