भागलपुर, जनवरी 23 -- गिद्धौर निज संवाददाता। प्रखंड के मौरा बालू घाट के ब्लॉक 11 में मौरा बालू घाट के संवेदक द्वारा मानक के विपरीत बालू घाट से अवैध तरीके से चल रहे बालू उत्खनन के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में राजद नेता राजेंद्र यादव ने पहुंचकर किसानों को कृषि सिंचाई अपनी जमीनों को बंजर बनने की इस लड़ाई को जायज बताया। वहीं आंदोलन में भाग ले रहे किसानों की बात को विपक्ष के प्रदेश नेताओं के माध्यम से सरकार एवं सदन को अवगत कराने का की किसानों को आश्वासन दिया। उक्त मौरा बालू घाट से हो रहे खनन को लेकर पांचवे दिन भी किसानों का आंदोलन दिन जारी है। क्षेत्र के किसान अपने चार सूत्री मांगों को को लेकर इस ठंड में दिन रात मांगो के समर्थन में धरना पर बैठे हैं लेकिन सरकार का कोई भी पदाधिकारी आजतक धरनार्थी किसानों से समस्या को लेकर वार्ता नह...