गिद्धौर के गेनाडीह गांव में शोभा की वस्तु बना नलजल टावर
भागलपुर, जून 9 -- गिद्धौर से सुधांशु की रिपोर्ट सरकार की हर घर नल-जल योजना कुंधुर पंचायत के वार्ड संख्या 06 में कागज पर पूरी हकीकत में नाकाम साबित हो रही है। वार्ड के 30 से 35 घरों में अब तक नल से एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। भीषण गर्मी में पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीणों का सब्र अब टूट चुका है और दर्जनों लोग सड़क पर उतरकर पीएचईडी विभाग के खिलाफ रोष जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में नल-जल के लिए जलमीनार का निर्माण तो हो गया, लेकिन संवेदक की लापरवाही के कारण आधे से ज्यादा घरों तक पाइपलाइन ही नहीं पहुंचायी गयी। समस्या को लेकर वे कई बार दूरभाष और अन्य माध्यमों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अंत में सामाजिक अंकक्षण सोसाइटी गिद्धौर के माध्यम से कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को लिखित आवेदन देकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.