जमुई, नवम्बर 23 -- गिद्धौर, निज संवाददाता। गिद्धौर राज रियासत की अंतिम महारानी प्रतिभा मंजरी सिंह का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार को कलकत्ता स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। राजपरिवार के सदस्य आनंद सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की है। महारानी प्रतिभा मंजरी सिंह गिद्धौर के स्व. महाराजा बहादुर प्रताप सिंह की पत्नी तथा राजकुंवर राज राजेश्वर प्रताप सिंह की माता थीं। उनके निधन के बाद गिद्धौर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। महारानी प्रतिभा मंजरी सिंह का जन्म 21 जुलाई 1934 को मयूरभंज के शाही परिवार में हुआ था। वे मयूरभंज के महाराज स्व. महाराजा प्रताप चंद्र भांजदेव की पुत्री थीं। विवाह पश्चात वे गिद्धौर रियासत की महारानी बनीं और राजपरिवार की परंपराओं, सामाजिक कार्यों व लोकसेवा से सदैव जुड़ी रहीं। जानकारी के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.