लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- भीरा वन रेंज के सिमरिया गांव में में हुई विलुप्त पक्षियों में संरक्षित प्रजाति के 25 गिद्धों की मौत के मामले में जांच के लिए सोमवार को लखनऊ से अतिरिक्त प्रबंध निदेशक वन निगम संजय पाठक की अगुवाई में टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि शुरुआती जांच में गिद्धों की मौत की वजह बेहद घातक कीटनाशक लग रहा है। बाकी आईवीआरआई की विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एक सप्ताह पहले भीरा वन रेंज के सिमरिया गांव के पास विलुप्त पक्षियों की श्रेणी के 25 गिद्धों की एक साथ मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- पशु पक्षियों के लिए की दाना-पानी की व्यवस्था प्रथम दृष्ट्या यह पता चला कि किसी ने चावलों में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खेतों की तरफ डाल दिया था। जिसको खाने से करीब आधा दर्जन कुत्तों की मौत हो गई थ...