रामगढ़, अप्रैल 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में कोलियरी की अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण करने के लिए फैक्ट्री की छाई गिराकर समतल कराया जा रहा है। स्थानीय एक व्यवसायी फैक्ट्री की छाई गिराकर उक्त जमीन को समतल करके उसमें बड़ा व्यवसाय करने के लिए अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण कर रहा है। इसे लेकर गिद्दी सी परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ने गिद्दी थाना में लिखित शिकायत देकर इस पर रोक लगाने की मांग किया है। सुरक्षाकर्मियों ने बताया इसके पहले भी कोलियरी प्रबंधन ने फरवरी महीना में दो बार और मार्च महीना में एक बार गिद्दी थाना में तीन बार लिखित देकर छाई गिरा कर उक्त जमीन समतल करने और सीसीएल की अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण करने से रोक लगाने की मांग किया है। इसके बाद भी सीसीएल की उक्त अधग्रहित जमीन पर छाई गिराने समतल करने का कार्य किए जाने...