रामगढ़, जून 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के डॉ अंशु कमार गिद्दी सी डिसपेंसरी में दो दिन बैठ कर मजदूर कर्मियों की जांच करेंगे। इस संबंधन में क्षेत्रीय प्रबंधन ने चिट्ठी निकाली है। जिसके तहत मंगलवार को डॉ अंशु कुमार गिद्दी सी डिसपेंसरी में बैठे और रमरीजों की जांच किया। इससे गिद्दी कॉलोनी के लोगों में खुशी है। राष्ट्र्र्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव जन्मेजय सिंह ने कहा गिद्दी डिसपेंसरी में पिछले कुछ वर्ष से डॉक्टर नहीं बैठते थे। जिसके कारण कॉलोनी में रहने वाले मजदूर कर्मियों के काफी परेशानी होती थी। छोटी मोटी बीमारी के इलाज के लिए भी लोगों को एकेसी गिद्दी अथवा निजी डॉक्टर के पास जाना पड़ता था। जिसे लेकर मजदूर यूनियन ने काफी समय से गिद्दी सी डिसपेंसरी में डॉक्टर बैठाने की मांग कर रहे थे। अब गिद्दी सी डिसपेंरी ...