रामगढ़, मार्च 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में शनिवार को खरवार भोगता समाज विकास संघ ने शहीद नीलांबर-पीतांबर शाही भोक्ता का शहादत दिवस मनाया। सर्वप्रथम में उपस्थित लोगों ने शहीद नीलांबर-पीतांबर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर के जीवनी पर प्रकाश डाले हुए उनके आदर्श को अपना कर समाज के विकास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित संघ के सैनाथ गंझू और गिद्दी ग पंचायत के मुखिया हीरालाल गंझू ने गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ मोड़ पर शहीद नीलांबर-पीतांबर का आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प दुहराया। इसके लिए एक कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद नीलांबर-पीतांबर शाही भोक्ता के रांची मोरहाबादी में शहादत दिवस समारोह में शामिल होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.