रामगढ़, अप्रैल 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाजपा डाड़ी मंडल का गिद्दी ए दुर्गा मंडप स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरिश श्रीवास्तव, जगनारायण मेहता और रेणुका साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद अध्यक्षता और महामंत्री बृजकिशोर पाठक, बिहारी प्रजापति ने मंच संचालन की। इसके बाद बूथ संयोजकों और कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन और डिजिटल तकनीक पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी निर्धारित विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय, जिला महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, राजू रंजन तिवारी, करुण कुमार सिंह, रीमा कुमारी, हुकुमन...