गिद्दी में नए थाना प्रभारी ने योगदान दिया
रामगढ़, मई 9 -- गिद्दी, निज प्रततिनिधि। गिद्दी के नए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। गिद्दी के पूर्व के थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह ने नए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन प्रभार सौंपा। इससे पहले पूर्व थाना प्रभारी ने नए थाना प्रभारी का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर नए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण, भय मुक्त वातावरण और शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर थाना के पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। गिद्दी के पूर्व थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह केरेडारी के थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.