रामगढ़, मई 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में बुधवार को शाम लगभग 5 बजे में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई। इससे कई दिनों से पड़ रही तेज उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इसके पहले बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहा। इस दौरान आसमान में कभी बादल तो कभी धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। पर शाम तेज हवा के साथ बारिश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालाकि बारिश कुछ 10-15 मिनट ही हुई, पर तापमान में आए गिरावट से वातावरण खुशनुमा हो गया। यह भी पढ़ें- धूप के साथ बूंदाबांदी, बढ़ी उमस जिससे कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...