रामगढ़, मार्च 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी और रेलीगढ़ा कॉलोनी में मंगलवार की रात में आई तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। मंगलवार की रात में लगभग 10 बजे बिजली कटी तो बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे बिजली बहाल हुई। इतना ही नहीं इसके बाद भी बुधवार को दिन में विभिन्न मुहल्ला में बिजली आने जाने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को रात भर बिजली कटे रहने से कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने कहा रात भर बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कटे रहने के कारण जहां लोग रात भर सो नहीं सके और मच्छरों से परेशान रहे। वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी अत्यधिक बढ़ गई। इधर बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया डीवीसी के एक नंबर फिडर में खराबी के कारण ...