रामगढ़, मार्च 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी में शुक्रवार को रात में लगभग सवा सात बजे आए तेज आंधी- पानी के कारण कॉलोनी में रात भर बिजली बाधित रही। इस क्रम में कॉलोनी के कुछ मुहल्ला में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही वहीं कई मुहल्ला में एक फेस हो गया। जिससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को देर शाम अचानक बदले मौसम ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई जगह पर पेड़ डाली टूट गए और सड़क जाम हो गया। वहीं गिद्दी दुर्गा मंडप सहित कई जगहों पर रामनवमी पूजा के लिए लगाया गया तोरण द्वार गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...