रामगढ़, फरवरी 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी अस्पताल चौक में शुक्रवार को अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में चंद्रशेखर आजाद का योगदान के बारे बताया। मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे सर्वस्व कुर्बान करने वाले राष्ट्रभक्त के कारण देश आजाद हुआ है। इसलिए इस आजादी को संभाल कर रखाना है। संत कुमार सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजीत प्रजापति, संत कुमार सिन्हा, शिवनाथ प्रसाद गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे।...