रामगढ़, मार्च 1 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर 5 फरार वारंटियों के घर पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया है। गिद्दी थाना के एसआई रमेश हजाम और एएसआई चंदन उरांव ने ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस बल के साथ गिद्दी ए के 2, हेसालौंग के 2 और रेलीगढ़ा के 1 व्यक्ति के घर पर सार्वजनिक रूप से इश्तेहार चिपकाया है। गिद्दी पुलिस ने बताया गिद्दी ए के लालबाबू यादव, कुनाल राजवंशी, हेसालौंग के विनोद प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति और रेलीगढ़ा के कुंदन महतो के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। गिद्दी थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पिछले कई वर्षों से कानून की नजर में फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। यदि इसके बाद भी आरोपी न्यायालय में समर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.