रामगढ़, जून 26 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने गुरुवार को हजारीबाग जिला, केरेडारी थाना के बुंडू गांव में तीन अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया है। गिद्दी थाना के एसआई रमेश चंद्र हजाम ने बताया कि ईश्वर रविदास पिता बैजनाथ राम, कृष्णा कुमार साव पिता परमेश्वर साव और सूरज तुरी पिता ढुठुवा तूरी तीनो केरेडारी थाना के ग्राम बुंडू निवासी के घर गिद्दी पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया गया है। गिद्दी थाना कांड संख्या 100/24 का लूट के मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। तीनो पिछले वर्ष से फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर उक्त तीनो के केरेडारी थाना के बुंडू गांव स्थित घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस ने बताया कि चिपकाए गए इश्तेहार के बावजूद अगर आरोपी ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्र...