रामगढ़, जून 1 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने सोमवार को दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए अभियुक्तों में बसकुदरा निवासी बंधन मांझी पिता बिहारी मांझी और हेसालौंग निवासी रामप्रसाद गोप पिता जेठू गोप उर्फ धनी गोप शामिल है। बंधन मांझी को गिद्दी थाना कांड संख्या 33/25 के तहत और रामप्रसाद गोप को गिद्दी थाना कांड संख्या एसटी 108 ए/13 को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...