गिद्दी पुलिस ने गाय चोरी ले जाते फोर्ड कार को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
रामगढ़, मई 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने गुरुवार की आधी रात में गाय चोरी ले जाते एक फोर्ड कार को जब्त किया है। इसके बाद गिद्दी पुलिस ने जब्त कार के मालिक और चालक के उपर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। गिद्दी पुलिस ने बताया गुरुवार की रात्रि में थाना पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गश्ती में थी। इसी दौरान गिद्दी ए ऑफिसर कॉलोनी के पास एक फोर्ड कार के पीछे दो छोटे बछड़े को दौड़ते देखा। इसके बाद शक होने पर पुलिस कार का पीछा किया। जिसे कार चालक और मवेशी तस्कर ने गाय लोड फोर्ड कार को गिद्दी बस्ती मंडा टांड़ से आगे में छोड़ कर भाग निकले। गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने बताया मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। संबंधित लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें गिद्दी, रेलीगढ़ा कॉलोनी से पिछले तीन चार साल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.