रामगढ़, अप्रैल 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी दामोदर पुल के बनने को लेकर राजनीति करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसे लेकर सीसीएल प्रबंधन और राज्य सरकार के विभागीय अधिकारी प्रक्रिया कर रहे हैं। बोर्ड की बैठक में सब तय हो गया है। इस पुल का निर्माण काम जल्द शुरू होगा। ऐसे में पुल निर्माण को लेकर कोई श्रेय लेने के लिए धरना प्रदर्शन करता है तो यह राजनीति किया जाना है। जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है। यह बातें गुरुवार को हजारीबाग के सांसाद मनीष जायसवाल गिद्दी में पत्रकारों से प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कही है। उन्होंने इन दिनों डीवीसी के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में 22 अप्रैल से अगले 25 दिन तक मेंटेनेंस को लेकर दिन में साढ़े 8 घंटा शटडाउन लिए जाने से लोगों की हो रही परेशानी को लेकर चिंता प्रकट किया। यह भी पढ़ें- गिद्दी दामोदर पुल निर्माण को लेकर राजनी...