रामगढ़, फरवरी 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा दो तक विभिन्न वर्गों के छात्र- छात्रा शामिल हुए। प्रतियोगिता की शुरूआत विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा प्रतियोगिता के आयोजन का उदेश्य छात्रों में खेल भावना के साथ शारीरिक और मानसिक विकास किया जाना है। प्रतियोगिता में नर्सरी और केजी बच्चों के लिए बॉल्स इन द बॉक्स रेस, बैलेंस रेस, जेली फिश रेस, सैक रेस, डक रेस, बैलेंसिंग रेस प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के अंत में स्थान पाए बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक उमाशंकर प्रसाद, शिक्षिका वंदना चटर्जी, शोभा दुबे, राखी सिंह, अंजन...