रामगढ़, मई 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी के लीगल लिटरेसी क्लब ने डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के तहत शुक्रवार को जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल विवाह, डायन बिसाही जैसे सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना और उनके अधिकारों की जानकारी देना था। सेमिनार को सुनील कुमार ने संबोधित करते हुए बाल विवाह और डायन बिसाही जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों से अवगत कराया। डालसा रामगढ़ के प्रतिनिधि अभिनव कुमार ने भी विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने भी विचार व्यक्त करते हुए जानकारी दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। सेमिनार में विद्यालय के शिक्षक आरसी महाराणा, रंजीत सुमन सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्...