रामगढ़, दिसम्बर 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी डीएवी स्कूल के छात्र नमनदीप प्रताप ने भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में नमनदीप के सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम (फॉग कंडीशंस) पर आलेख का चयन किया गया है। इसके बाद उसका आलेख राज्य स्तर पर होने वाले प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2025 को बरियातू, रांची में संपन्न कराया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने नमनदीप के सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही इस फॉग सिक्योरिटी वार्निंग अलार्म के आलेख के लिए भौतिकी के शिक्षक और इंस्पायर प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार दत्ता की उनके प्रयास और मार्गदर्शन के लिए सराहा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...