रामगढ़, अप्रैल 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कॉलोनी में जलापूर्ति की समस्या पुरानी है। पर इन दिनों डीवीसी के साढ़े 8 घंटा बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति की समस्या को और बढ़ा दिया है। गिद्दी कॉलोनी में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि दूर के कॉलोनी के बात कौन पानी स्पलाई वाले टंकी के पास वाले लाइन में भी नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। बताते हैं पानी टंकी के नजदीक वाले अस्पताल चौक आदि कॉलोनी में चार पांच दिन में आघा घंटा के लिए जलापूर्ति हो पा रही है। जिसके कारण कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- लू की तपिश के साथ झकझोर रही अघोषित बिजली कटौती इस संबंध में पूछने पर जलापूर्ति करने वाले सिविल विभाग के कर्मियों ने बताया इन दिनों डीवीसी के दिन में साढ़े 8 घंटा का शटडाउन के कारण रात में रात में बम...