रामगढ़, अप्रैल 1 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर एक अप्रैल को गिद्दी ए, रेलीगढ़ा और गिद्दी सी परियोजना में केद्र सरकार की लेबर कोड के विरोध में कर्मियों ने काला बिल्ला लगाया। इसके बाद विभिन्न यूनियन के संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने पिट मीटिंग संबोधित करते हुए कहा नया श्रम कानून श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं। श्रम कोड लागू होने के काम के घंटे बढ़ सकते हैं। स्थायी रोजगार की व्यवस्था कमजोर होगी और ठेका रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। जिससे मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा प्रभावित होगी। नेताओं ने कहा केंद्र सरकार श्रमिकों के अधिकारों को खत्म कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए श्रम कोड लागू कर रही है। इसलिए इसका जोरदार तरीके से विरोध करना जरुरी है। इस अवसर पर विभिन्न यूपनियन के बैजनाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सिंह, पुरुषोत्...