बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती। गिदही पॉवर हाउस के भंडारण परिसर से तार के बंडल चोरी होने की घटना सामने आई है। कोतवाली के शिवा कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि सात मार्च की रात करीब दो बजे गिदही पॉवर हाउस के भंडारण परिसर में तैनात गार्ड ने सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोग बाउंड्री कूदकर भागते दिखाई दिए हैं। इस सूचना पर तत्काल भंडार केन्द्र पहुंचा और भौतिक सत्यापन किया। इसमें पता चला कि सरकारी विद्युत तार का सात बंडल चोरी कर लिया गया है। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...