कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, संवाददाता। पत्नी की शिकायत पर शास्त्री नगर चौकी बुलाए गए पति पर एकाएक 50 डंडे मार पुलिस द्वारा खाल उधड़ने के मामले में पीड़ित अभी आलाधिकारियों की कार्रवाई संतुष्ट नहीं है। पीड़ित ने बताया कि चौकी इंचार्ज पवन मिश्रा जिस समय डंडा लेकर शरीर पर मार रहे थे, उस समय उसने दया की भीख मांगी कि साहब मेरी कोई गलती नहीं है। चीख-चिल्लाने व गिड़गिड़ाने पर दरोगा पवन ने और ज्यादा बेरहमी से मारा। जबकि दो लोग हाथ पकड़े थे, जिससे इधर-उधर हिल न सके। जबकि कुर्सी पर बैठे एक दराेगा व अन्य पुलिसकर्मी हंस रहे थे। मामले में दरोगा पवन मिश्रा को निलंबित के बाद पीड़ित ने एसीपी स्वरूप नगर से अन्य पुलिसकर्मियों की शिकायत की। उन्होंने दरोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...