देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षक कृष्णमोहन के आत्महत्या के प्रकरण में प्रतिदिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन के बाद अब एक ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल आडियो लिपिक संजीव सिंह व शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की बातचीत का बताया जा रहा है। हलांकि इसकी सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। बातचीत में शिक्षक गिड़गिड़ा रहे हैं। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि कृष्ण मोहन सिंह अपने कार्य के लिए अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई और अंत में उन्होंने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह जिले के गौरीबाजार विकास खण्ड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत...