बहराइच, अगस्त 7 -- जरवलरोड , संवाददाता। जरवलरोड तिराहे के निकट लखनऊ-बहराइच हाईवे पर कुड़वा पुल के निकट गिट्टी से लदा एक ट्रक शुक्रवार सुबह रांग साइड होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में फतेहपुर जिले के खागा थाने के चैनीपुरवा गांव निवासी चालक रवि सिंह (35) पुत्र मौर्य सिंह घायल हो गए । शुक्रवार सुबह 7 बजे लखनऊ से बलरामपुर गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक का संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक के सिर में चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए मुस्तफाबाद सीएचसी भेजा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: गिट्टी से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया ट्रक गलत दिशा में आ रह...