गिट्टी लदे हाइवा से शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
सासाराम, अगस्त 10 -- बिक्रमगंज। नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में पुलिस ने गिट्टी लदे हाइवा ट्रक से शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान ट्रक से 300 एमएल की बोतलों में बंद अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार चालक की पहचान गुलशन कुमार पिता कामता पासवान निवासी भोठाही थाना गोह जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले में एसआई अखिलेश कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.