गिट्टी लदे मालवाहक वाहन को वन विभाग ने पकड़ा
चंदौली, मई 29 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया अहरौरा मार्ग पर बीते बुधवार की रात वन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से पत्थर गिट्टी परिवहन कर रहे एक मालवाहक वाहन को पकड़ा। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। जांच पड़ताल के बाद वाहन रेंज कार्यालय लाकर कागजी कार्रवाई के बाद सीज कर दिया गया। वही अज्ञात चालक की खोजबीन कराई जा रही है। इसमें चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे, चकिया रेंजर अश्वनी चौबे, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, रामचरित्र, वन रक्षक शिवबख्श, मंदीप गौंड़ आदि वनकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.