सासाराम, मार्च 28 -- दावथ। मलियाबाग सेमरी मोड के समीप एनएच-319 से अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार, खनन निरीक्षक अमित कुमार और थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा के संयुक्त कार्रवाई में अवैध गिट्टी लदे दो ट्रक को जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने बताया कि विशेष वाहन जांच अभियान के तहत अनुमंडलाधिकारी, खनन निरीक्षक और पुलिस बल के जवानों के साथ मलियाबाग सेमरी मोड के समीप जांच के क्रम में अवैध गिट्टी लदे दो ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.